हाईकोर्ट ने हटाया 100% महिला आरक्षण, अफसरों ने नहीं बदले भर्ती नियम! अब अवमानना केस में फंसे दो सचिव
मामला वर्ष 2021 में सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में डिमॉन्स्ट्रेटर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती से जुड़ा है। 8 दिसंबर 2021 को CGPSC ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें भर्ती नियम-2013 के नियम-5 और शेड्यूल-3 के नोट-2 का हवाला देते हुए केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इससे पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर कर दिया गया था। Read More






























