इंदौर के तीन इमली क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही सामने आई, जहाँ नई बनी सड़क को स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के लिए फिर से खोद दिया गया। वीडियो मिलने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने, कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने और नुकसान की भरपाई कराने के निर्देश दिए। महापौर ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। Read More





























