इंदौर: शिशुकुंज स्कूल की कैमिस्ट्री लैब में हादसा, 5 बच्चे और टीचर घायल, प्रिंसिपल बोली- मामूली घटना
इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में कैमिस्ट्री लैब में प्रयोग के दौरान फ्लास्क टूटने से 4 से 5 छात्र और एक शिक्षक मामूली रूप से घायल हो गए। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ा हादसा नहीं था और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे सामान्य स्थिति में लौट आए। प्रबंधन ने सुरक्षा उपाय और सख्त करने की बात कही है। Read More































