CG-TET-2024 की फाइनल आंसर-की में व्यापमं ने सेट-ए के प्रश्न क्रमांक 56, सेट-बी के प्रश्न क्रमांक 55 तथा सेट-सी और डी के प्रश्न क्रमांक 57 को विलोपित कर दिया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि मॉडल आंसर-की के आधार पर वे न्यूनतम पात्रता अंक 75 हासिल कर रहे थे, लेकिन प्रश्न हटाए जाने के बाद उनके अंक 74.5 से 74.9 के बीच रह गए। इस तरह वे पात्रता अंक हासिल करने से महज एक अंक से कम अंतर पर रह गए। Read More
































