बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान मुरासु ने दस्तक दे दी है। चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने के बाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, 2 और 3 नवंबर की दरमियानी रात आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल हो सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। Read More































