प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। बघेल ने कहा, “ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। ईडी वाले अभी समझ जाएं, सरकार हमारी आएगी और एक-एक का हिसाब किया जाएगा।” Read More




































