मामला बिलासपुर के मगरपारा चौक निवासी चंद्रप्रकाश जांगड़े उर्फ चंचल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से जुड़ा है। हादसे के समय कार (CG 04 Z 4843) रायपुर निवासी रविंद्र बोथरा चला रहे थे, जबकि वाहन के मालिक चंद्रप्रकाश बोथरा थे। दुर्घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति जांगड़े, पुत्र समर, पुत्री प्रणिता तथा माता-पिता सौखीलाल और सावित्री जांगड़े ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे का दावा प्रस्तुत किया था। Read More
































