बुंदेलखंड मित्र मंडल ने शुक्रवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत केलाबाड़ी स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर ध्वजारोहण और माल्यार्पण से हुई, जिसमें वार्ड के पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कसारीडीह में हुआ, जहां मां सरस्वती और रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। Read More






























