पुलिस कार्रवाई के दौरान लैपटॉप से फोटोशॉप के जरिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के प्रमाण मिले हैं। विभिन्न विभागों की फर्जी सील और मुहरें भी बरामद की गई हैं। साथ ही संदिग्ध डिजिटल डेटा और कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त की गई हैं। एक अन्य संस्था पर भी दबिश दी गई, जहां संचालक ने इस नेटवर्क से जुड़ाव की बात स्वीकार की है। Read More





























