सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस अपहरण की योजना में पीड़ित का सगा भांजा ही शामिल था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ठेकेदार मामा से मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। Read More
परसदा के खार में महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। पुलिस ने महिला के हाथ में बने गोदने और चूड़ी के आधार पर जांच की दिशा तय की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई से जबरन धर्मांतरण कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बीमारी ठीक करने के एवज में दो महिलाएँ कथित तौर पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि महिलाएँ लगातार दो सप्ताह से पीड़ित के घर आकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं और उसे बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रही थीं। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित महिला ने फोन के जरिए पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लेडीज टेलर को फिजिकल रिलेशन के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे किडनैप कर लिया जाएगा। इस पर लेडीज टेलर ने पति के साथ खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कराया है। Read More