नवागढ़ निवासी साहिल कुमार के पिता को करीब 10 दिन पहले आरोपी तेरस राम महिपाल ने फोन किया था। उसने खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसके पास ऐसा विशेष केमिकल है, जिसकी मदद से काले कागज को असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है। आरोपी ने 50 हजार रुपये के बदले 2.5 लाख रुपये मूल्य के काले कागज और केमिकल देने का लालच दिया। Read More






























