रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। 7 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। वहीं 9 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
दंतेवाड़ा में लगभग चार साल बाद जिले के एसपी का तबादला किया गया है। यहां से डॉ. अभिषेक पल्लव का ट्रांसफर जांजगीर-चांपा कर दिया गया है। राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद समेत 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं।
सोमवार की शाम को आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लगभग चार साल बाद एसपी का तबादला किया गया है। डॉ. अभिषेक पल्लव को दंतेवाड़ा की जगह जांजगीर चांपा जिले का एसपी बनाया गया है। इनकी जगह सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा राजनांदगांव, कोरिया, महासमुंद, धमतरी के भी एसपी बदले गए हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक डी. श्रवण को राजनांदगांव से सेनानी रायगढ़ भेजा गया है। इसके बलावा प्रखर पाण्डेय को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाया गया। डॉ. अभिषेक पल्लव को दंतेवाड़ा से हटा कर एसपी जांजगीर-चांपा बनाया गया। सिद्धार्थ तिवारी को कोंडागांव से एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया गया है।
डॉ. अभिषेक पल्लव
इसी तरह प्रफुल्ल ठाकुर को धमतरी से हटाकर कोरिया एसपी बनाया गया है। जांजगीर से हटाकर प्रशांत ठाकुर को एसपी धमतरी भेजा गया है। दिव्यांग पटेल को महासमुंद सेएसपी कोंडागांव बनाया गया है। विवेक शुक्ला को पुलिस अधीक्षक महासमुंद बनाया गया है, जबकि संतोष सिंह को कोरिया से हटाकर राजनांदगांव एसपी बनाया गया है। लंबे समय से इन जिलों में पुलिस अधिकारी बदले जाने की चर्चा थी।
दंतेवाड़ा के एसपी का चार साल बाद तबादला
जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अब तक लगभग हर जिले में एसपी 2 से 4 बार बदला गया हैं, लेकिन दंतेवाड़ा ही एक ऐसा जिला है जहां नई सरकार बनने के बाद पहली बार एसपी बदले गए। बता दें कि पूर्व कीसरकार के समय से ही दंतेवाड़ा जिले में पुलिस की कमान डॉ. अभिषेक पल्लव के पास थी। राज्य में नई सरकार के आने के बाद भी यहां बदलाव नहीं किया था। इसलिए लंबे समय से दंतेवाड़ा में एसपी बदलने की चर्चा चल रही थी। इस बार की जारी सूची में दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव का भी नाम शामिल है।
देखिए सूची किसे कहां भेजा गया है..
(TNS)