किसान से धोखाधड़ी के मामले में जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को आज जमानत मिल गई है। उन्हें 9 जनवरी को धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा गया था। Read More
छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में बुर्का और नकाब पहनकर दुकानों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में लिया गया है। इस फैसले को लेकर धार्मिक भावनाओं के आहत होने की आशंका से जुड़ी एक नई बहस भी छिड़ गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। मंगलवार (13 जनवरी) की रात हॉस्टल में परोसे जा रहे घटिया और अस्वास्थ्यकर भोजन से नाराज अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना, सैकड़ों छात्र आधी रात को कुलपति निवास का घेराव करने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। Read More
सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस के मामले में वन विभाग ने बड़ी करवाई की है। कल जिस अश्लील डांस के वीडियो ने पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया था। आज उस मामले में वन विभाग का बड़ा हंटर चला है। महकमे ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। Read More
महोत्सव नहीं सड़क चाहिये, सरगुजा संभाग में जर्जर सड़कों की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। इसी को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि बलरामपुर के तातापानी महोत्सव और सरगुज़ा के मैनपाट कार्निवाल से पहले सड़कों की मरम्मत कर लोगों को राहत दी जाए। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कस्टम मिलिंग घोटाले और शराब घोटाले से जुड़े कई आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले में EOW ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित चार आरोपियों को जमानत प्रदान की है। Read More
लोरमी-बिलासपुर मार्ग में हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोरमी से लगे जूनापारा चौकी के चोरहा गाँव मुख्य मार्ग की है। इस मार्ग में स्थित पुलिया के पास बाइक सवार पिता पुत्र चावल से भरी ट्रक की चपेट में आ गए। Read More
विश्व हिंदू परिषद के जिला विभाग मंत्री राजीव शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव शर्मा विश्व हिंदू परिषद का जिला विभाग मंत्री होने के साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड कंपनी का संचालक भी है। Read More
छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की एक और योजना पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के चार आत्मानंद स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाएं बंद करने की तैयारी से करीब 300 बच्चों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। अभिभावकों में चिंता है, पेरेंट्स इसे लेकर सड़क से प्रशासन तक आवाज़ उठा रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। Read More
रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस कांफ्रेस में कई बातों की जानकारी दी है। बीते दिनों बालोद में हुए भारत स्काउट एवं गाइड की जंबूरी को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि जंबूरी मामले में HC ने शासन से जवाब मांगा है। बीजेपी सांसद और इस मामले में याचिकाकर्ता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जंबूरी में विसंगतियों को लेकर HC गया था। HC ने 12 फ़रवरी की अगली तारीख दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिसको हमने पार्टी बनाया उनसे जवाब मांगा गया है। अब जवाब देने के बाद ही बातें स्पष्ट होगी। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ में आयोजित 'राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी' को लेकर उठा विवाद अब कानूनी गलियारों में पहुंच गया है। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर कड़ा सवाल पूछा है। Read More
छत्तीसगढ़ में रसूखदारों के नाम पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा निवासी एक पोल्ट्री फार्म संचालक से रायपुर और मुंगेली के परिवार न्यायालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी की गई है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा शुरू में कार्रवाई न करने पर पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। Read More
जिले के बम्हीनडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही सगे बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read More
जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद नीरज ठाकुर की मौत हो गई। नीरज ठाकुर सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता जीवन ठाकुर के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि पिता जीवन ठाकुर की मौत के करीब एक सप्ताह बाद ही नीरज को जेल से रिहा किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। Read More
राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण जिले के 70 हजार से अधिक राशन कार्ड धारकों का दिसंबर माह का राशन रोक दिया गया है। Read More
धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। यह मामला कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के कोरबी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद किसान को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। Read More
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग के एक सरकारी रेस्ट हाउस के भीतर कुछ लोग कथित तौर पर अश्लील डांस और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सूरजपुर के पर्यटक स्थल कुमाली घाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। Read More
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। Read More
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के तात्या भील बालक छात्रावास में रविवार शाम एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। मेस में 'आलूगुंडा' (नाश्ता) देने से मना करने पर एक बीटेक छात्र और रसोइए के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रसोइया चाकू लेकर छात्र को मारने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। Read More
शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे के लालच के चक्कर में आकर एक बार फिर साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी आर राजू शातिर ठगों के चंगुल में फंस गए और 28 लाख 50 हजार रुपए गवां बैठे। शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर थाने को सौंप दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के प्रयागक्षेत्र में ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस आयोजन करने का मामला सामने आया है। ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद SDM तुलसी दास मरकाम को हटाया गया है। साथ ही SDM को नोटिस भी जारी किया गया है। कलेक्टर ने यह नोटिस जारी किया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक पास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। Read More
बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। रविवार को सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी के पास R15 बाइक से रेसिंग कर रहा एक नाबालिग युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पान ठेले को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। Read More
छत्तीसगढ़ में पहली बार थाने में बुजुर्गों की काउंसिलिंग शुरू गई है। यह बुजुर्गों को न्याय और परिवार से सम्मान दिलाने की खास पहल है। जो कि भिलाई महिला थाना में की जा रही है। खास बात यह है कि यह अन्याय के खिलाफ पुलिस की मुहिम किसी दंड के विधान से संचालित नहीं होगी बल्कि समझाइश देकर बुजुर्गों को न्याय और सम्मान दिलाया जाना है। Read More
प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल 3' के विनर रहे है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशांत तमांग रविवार, 11 जनवरी को नई दिल्ली स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में मिले। वह 43 साल के थे। प्रशांत तमांग हाल ही वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया था और अब कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसएससी (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान के एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है, जो अपने शरीर और कपड़ों में हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था। Read More
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अवार्ड कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिव और कलेक्टरों को दो टूक कहा कि सांसद और विधायकों के पत्रों का जवाब दें। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र पर गंभीरता से काम करें। आमजन के आवेदन जनप्रतिनिधियों को प्राप्त होते हैं। CM विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कहा जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू किया जाएगा। ई-ऑफिस से भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम है। सुशासन तभी जब नीति और नियत अच्छी हो। Read More
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के गेट D1 से प्रवेश कर दो युवक और एक युवती सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। Read More