विधायक भावना बोहरा की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजन में शामिल लोगों के चरण धोकर प्रतीकात्मक रूप से उनकी ‘घर वापसी’ कराई गई। Read More
जब महिला ने साहस दिखाते हुए इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच गाँव के कुछ अन्य लोगों को वहां आता देख आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया। Read More
मामले को और संदिग्ध तब माना गया जब चिता स्थल के पास नींबू, सिंदूर और कथित तांत्रिक क्रियाओं में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री पड़ी मिली। इसके चलते तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। Read More
फाइनल मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर रणनीति और मजबूत मानसिक संतुलन का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 32-29 के अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Read More
कर्मचारियों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट की सिंगल और डिवीजन बेंच ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया। प्रबंधन ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन वहां भी उनकी रिव्यू पिटीशन खारिज हो गई और फैसला कर्मचारियों के हक में बरकरार रहा। Read More
अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता वहां अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकता है, वहीं जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के जरिए संशोधन कराया जा सकता है। Read More
अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। Read More
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। Read More
आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाने और दुकान का आवंटन आदेश जारी कराने के एवज में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के उद्देश्य से एसीबी से संपर्क किया। Read More
कार्यक्रम में Indian Youth Congress के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर, जहां विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मौजूद हों, इस प्रकार का विरोध देश की छवि के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उचित मंच का उपयोग किया जाना चाहिए और वैश्विक आयोजनों को राजनीतिक विरोध का माध्यम नहीं बनाना चाहिए। Read More
सामने आए वीडियो के मुताबिक प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ हुए नए ट्रेड समझौते के विरोध में नारे लगा रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इस समझौते से भारत को अपेक्षित लाभ नहीं मिला है और सरकार ने देशहित से समझौता किया है। पार्टी पिछले कुछ समय से इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही है। Read More
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। Read More
गोंदिया एक प्रमुख जंक्शन है जहाँ ट्रेनों का प्राथमिक रखरखाव और ठहराव होता है। वॉशेबल एप्रन बनने से पटरियों की सफाई, परिचालन दक्षता और संरचनात्मक सुरक्षा में सुधार होगा। यह कार्य 3 मई से 22 मई तक चलेगा, जिसका सीधा असर यात्री ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। Read More
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस अस्पताल स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है। Read More
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने की। न्यायालय ने कहा कि परिवार न्यायालय के आदेश में कोई ऐसी कानूनी त्रुटि या अवैधता नहीं पाई गई, जिसके कारण उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता हो। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वैवाहिक विवादों में केवल संबंधों का अस्तित्व ही नहीं, बल्कि दोनों पक्षों का आचरण भी न्याय के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होता है। Read More
जनवरी माह में हुई कुछ बड़ी घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोंडागांव जिले के बनियागांव से दंतेवाड़ा दर्शन के लिए निकले तीन युवकों की बाइक आसना चौक के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। Read More
जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी के परिजनों ने उसे बचाने के लिए थाना मुलमुल (जिला जांजगीर-चांपा) में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट (क्रमांक 56/2023) दर्ज करा दी थी, ताकि किसी को शक न हो। Read More
जांच रिपोर्ट के अनुसार, कुल 24 लाख 70 हजार 530 रुपये की शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और गबन मानते हुए दोषियों के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। Read More
आरोपियों ने दूसरे दिन पहचाने जाने के डर से उसका गला दबाया। उन्होंने उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता के गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है। Read More
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में सगाई के अवसर पर मोबाइल फोन उपहार देने का चलन बढ़ा है। इसके बाद मंगेतरों के बीच लगातार बातचीत होती है, जिससे कई बार मतभेद और गलतफहमियां जन्म लेती हैं। Read More
पीड़िता ने बीजापुर जिला प्रशासन पर भी आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। शिकायत में नियमों के विरुद्ध अवकाश स्वीकृत करने और फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने जैसी बातों का उल्लेख किया गया है। Read More
BHOPAL NEWS. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा ली और इस बार प्रशासन खरा उतरा। आरपीएफ, ऑपरेटिंग कंट्रोल और फील्ड टीमों के बेहतरीन तालमेल से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। निर्णायक कदम यह रहा कि राप्तीसागर एक्सप्रेस को ललितपुर से... Read More
घटना नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक गांव की ही युवती ने थाने में शिकायत FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सरपंच ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। Read More
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। जांच दल दो बार स्कूल पहुंचा और विद्यार्थियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बच्चों की मानसिक स्थिति और परामर्श की आवश्यकता को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। Read More
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज गति से चल रहा है। पिछले चार दिनों में जवानों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। Read More
प्रदर्शन में करीब दो हजार लोग शामिल थे। अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। Read More
बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से शिवरात्रि और उनकी गोद में बैठी बच्ची सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को कुचल दिया। Read More
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में 18 फरवरी 2026 को कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन के माध्यम से किया गया। यह निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त), दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता द्वारा संपन्न कराया गया। Read More
छत्तीसगढ़ की राजनीति में जहां अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का माहौल देखने को मिलता है, वहीं चिरमिरी से सामने आई एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और सरलता की प्रशंसा की है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में अहम बदलाव करते हुए राज्य के तीन पारंपरिक ड्राई डे समाप्त कर दिए हैं। इस फैसले के बाद इस बार होली पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। Read More