INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:47 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा तथा पत्नी-बच्चों के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपका चयन हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। निवेश लाभकारी रहेगा। पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, संयम रखें।
मिथुन
आज आप कुछ व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं, जिससे समय व धन दोनों व्यय होंगे। क्रोध से बचें और अनावश्यक बातों को नजरअंदाज करें। व्यापार में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। परिवार में विरोधियों का दबाव महसूस हो सकता है।

कर्क
आज विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु वर्ग परेशान कर सकता है। पारिवारिक स्थिति मध्यम रहेगी, परंतु मन में कुछ असंतोष बना रह सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
सिंह
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है और मांगलिक कार्य के योग हैं। परिवार धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज पार्टनरशिप आपके लिए शुभ रहेगी। प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कन्या
नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई आय के स्रोत बनेंगे। परिवार से वित्तीय सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने केस या विवाद से मुक्ति मिलने की संभावना है। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला
आज कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में मौसम के कारण गिरावट हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कार्यवाही में रुकावटें आएंगी।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले जातक अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। वाणी में संयम आवश्यक है। नया कार्य शुरू करने का विचार हो, तो इसे फिलहाल गुप्त रखें। परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।
धनु
आज का दिन अत्यंत शुभ है। नया कार्य शुरू करने पर सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ा निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त है। व्यापार में लाभ होगा और नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर
आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में हानि की स्थिति बन सकती है। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ
आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझा सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान संभव है, इसलिए कोई बड़ा निवेश न करें। विरोधियों की चालों से सावधान रहें। स्वास्थ्य न बिगड़े, इसका ध्यान रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
मीन
आज मित्रों या साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नए काम की योजना बनाने का सही समय है। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव संभव है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:47 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:43 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- शुक्ल
योग- शूल
वार- सोमवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:53 बजे से 12:37 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:37 बजे से 01:20 बजे तक
राहु काल- सुबह 08:09 बजे से 09:33 बजे तक
































