INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:39 बजे और सूर्यास्त शाम 05:46 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रह सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं और संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ
आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू न करें और न ही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई या भतीजे से किसी मुद्दे पर विवाद खड़ा हो सकता है।
मिथुन
आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। नया वाहन या मकान खरीदने की संभावना भी है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज लंबी यात्रा का योग हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के कुछ सदस्य आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ने की आशंका है।
कन्या
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा होने की संभावना है। किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है और घर का माहौल आपके विपरीत रह सकता है।

तुला
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से भी भेंट हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु
आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे और किसी षड्यंत्र का शिकार होने की आशंका है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट आएगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।

मकर
आज मन अशांत रहेगा। किसी अपने से दुखद समाचार मिलने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबी यात्राओं से बचना ही बेहतर रहेगा। व्यापार में बड़े जोखिम से बचें। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आज ठीक नहीं होगा। परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है और मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापार में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से बड़ा काम या डील मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।
मीन
आज का दिन शानदार रहेगा। आप जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ संभव है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:39 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:46 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- त्रयोदशी सुबह 07:15 बजे तक
नक्षत्र- स्वाति
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- कृष्ण
योग- आयुष्मान
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:44 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:54 बजे से 09:38 बजे तक
राहु काल- दोपहर 03:00 बजे से 04:20 बजे तक
































