BAGPAT NEWS. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बिनोली थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में एक नवविवाहिता ने दहेज की लालच, जुंए की लत और हवस के नाम पर अत्याचारों का दर्दनाक सबूत पेश किया है। पीड़िता की शिकायत में कई गंभीर आरोप हैं, जिन्हें लेकर पुलिस जांच कर रही है।

शादी के कुछ दिन बाद शुरू हुई परेशानियां
निवाड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता की शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ के खिवाई गांव के दानिश से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में ही पता चला कि वह शराब और जुंए की लत में डूबा है। आरोप है कि दहेज कम देने के कारण ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे उसका जीवन नरक बना दिया गया।

जुंए पर लड़की को दांव पर लगाया, 8 लोगों ने किया रेप
पीड़िता ने बताया कि एक दिन जुंए में हारने के बाद दानिश ने उसे ही दांव पर लगा दिया। हार के बाद आठ लोगों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। इनमें से तीन आरोपी उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।
जेठ, ननदोई और ससुर पर भी दर्ज हैं आरोप
जुंए वाली घटना के बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके जेठ शाहिद और ननदोई शौकीन ने भी उसका सामूहिक रेप किया। सब से खतरनाक आरोप उसके ससुर यामीन पर है, जो दहेज के नाम पर बार-बार जबरन संबंध बनाता था। पीड़िता ने कहा कि परिवार कहता था, “दहेज नहीं लाई, तो हमारी हर बात माननी पड़ेगी।”

जबरन गर्भपात और जानलेवा हमला
पीड़िता ने कड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि गर्भवती होने पर परिवार ने जबरन गर्भपात करवा दिया। उनके पैरों पर तेजाब डाला गया और नदी में फेंकने तक की कोशिश की गई। किसी तरह वह बचकर मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसका सहारा दिया।

पुलिस जांच और कार्रवाई
पीड़िता ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में बिनोली थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर पुलिस ने सचेत किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



































