INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:36 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का योग है। कार्यक्षेत्र में किसी परिचित का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। अपने किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। व्यापार में सहयोगी नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क
आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। व्यापार में बड़ा फैसला न लें और नई साझेदारी में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों से सावधान रहें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। नए लेन-देन से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या
आज मन अशांत रह सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है और कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। परिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकान, जमीन आदि की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। किसी विशेष काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से दूर रहें, अन्यथा हानि हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित के कारण विवाद में फंसने की आशंका है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। घर में नए मेहमान के आने के संकेत हैं।
धनु
आज वाहन चलाते समय सावधानी अत्यंत आवश्यक है। जिस कार्य को लंबे समय से टाल रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें।

मकर
आज परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से रुके हुए कार्य बन सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। अधिकारी वर्ग से संबंध बेहतर रहेंगे।
कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार से संबंध मधुर रहेंगे। पड़ोसी से विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी में संयम रखें। किसी नए कार्य की योजना बनेगी। नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।
मीन
परिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। मन थोड़ा अशांत या उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएँ। लंबी यात्रा पर जाने का योग है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- 06:36 बजे
सूर्यास्त- 05:45 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र- हस्त
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- विषकुंभ
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:50 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 04:14 बजे से 05:40 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:18 बजे से 05:00 बजे तक
































