INDORE NEWS. आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:36 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहें। किसी पुराने कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
वृषभ
आज का दिन शुभ है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। वाहन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
मिथुन
आज के दिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। कोई नया प्रोजेक्ट आर्थिक लाभ देगा। परिवार में कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क
आज आपका मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।
सिंह
व्यापार में जोखिम न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक विवाद संभव हैं।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी।

तुला
रुका धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के योग हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
वृश्चिक
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।
धनु
मन में चिंता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर
प्रमोशन या पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। नई संपत्ति खरीदने के योग हैं।
कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।
मीन
खुशखबरी मिलने की संभावना है। मगर, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश या संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:36 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- कृष्ण
योग- वैधृति
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:53 बजे से 09:34 बजे तक
राहु काल- सुबह 10:50 बजे से 12:02 बजे तक

































