INDORE NEWS. आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:48 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। किसी बड़े निवेश में आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।
वृषभ
आज का दिन मनमाफिक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी सहयोगी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे। कार्यों में सफलता शीघ्र मिलेगी।
मिथुन
आज कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में संयम बरतें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

कर्क
किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी घटना मन को विचलित कर सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें और धैर्य बनाए रखें। व्यापार में सुधार के संकेत मिलेंगे। किसी यात्रा की संभावना बन सकती है।
सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी रखें। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कन्या
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

तुला
आज का दिन मिश्रित रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे थकान महसूस होगी। परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद उभर सकता है।
वृश्चिक
व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने कर्ज के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। अनावश्यक विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें।
धनु
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। नई पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। परिवार में शुभ समाचार या नए मेहमान के आगमन की संभावना है।

मकर
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, परिवार में तनाव से बचें।
कुंभ
आज आवश्यक कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आपका व्यवहार शत्रुओं को भी प्रभावित करेगा। कोई पुराना रुका कार्य पूरा होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, परंतु कार्यस्थल पर विशेष लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। रुका धन प्राप्त हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:30 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:48 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- बालव, कौलव
पक्ष- कृष्ण
योग- शुक्ल
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 12:02 बजे से 01:37 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:50 बजे से 12:31 बजे तक

































