INDORE NEWS. आज दिनांक 4 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। किसी कार्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में हानि के योग हैं, इसलिए किसी भी पार्टनर पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
वृषभ
आज नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। व्यापार में लाभ होगा तथा नई साझेदारी से बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
मिथुन
किसी कार्यवश बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। परिवार में मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क
जीवन में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात रुका हुआ कार्य आगे बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ध्यान मांग सकता है।
सिंह
आज का दिन सतर्कता से बीताने योग्य है। यात्रा के समय धन और सामान की सुरक्षा रखें। कोई बड़ा ऑफर मिले तो गहराई से विचार करें। कार्यस्थल पर सहयोगियों पर अंधा विश्वास न करें। परिवार में मनमुटाव के कारण मानसिक तनाव संभव है।
कन्या
व्यापार में बड़ा निवेश करने का विचार बना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

तुला
नए कार्य या निवेश को फिलहाल टाल दें। आज आर्थिक नुकसान संभव है। शेयर मार्केट में पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन भावनात्मक रूप से कठिन रह सकता है। किसी प्रियजन से दूरी या बिछड़न संभव है। यात्रा की संभावना है। व्यापार में साझेदारों से सावधानी रखें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।
धनु
मित्रों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या नए प्रयोग के योग हैं। धन उधार देने से बचें। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी और बच्चों के लिए कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय ले सकते हैं।

मकर
जीवनसाथी या बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगी धोखा दे सकते हैं, इसलिए गोपनीय बातों को साझा न करें। नौकरी बदलना फिलहाल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। पारिवारिक किसी विषय को लेकर उलझन रह सकती है। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। व्यापार में बड़ा लेनदेन न करें। धार्मिक यात्रा या अतिथि आगमन के योग हैं।
मीन
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए शुभ होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नया वाहन खरीदने का योग है। परिवार में मतभेद दूर होंगे और जीवनसाथी के साथ खुशहाल समय बीतेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:30 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र- रेवती
करण- गर फिर वणिज
पक्ष- शुक्ल
योग- वज्र
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:41 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- 03:00 बजे से 04:23 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:41 बजे से 09:30 बजे तक

































