RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। यहां जादू टोना के शक में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड में लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या, मारपीट जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बिना कानून के डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर जिले के छछानपैरी गांव में एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया गया। आरोपी संजय नेताम ने श्याम कुमार ध्रुव पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपी ने जादू टोना के शक में श्याम कुमार को चाकू मार दिया। श्याम कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी संजय नेताम फरार हो गया था। पुलिस ने संजय नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया है।





































