RAIPUR NEWS. भोपाल आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रायपुर से भोपाल के लिए चलने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट आज यानी 20 सितंबर से रोज उड़ान भरेगी। अभी सप्ताह में तीन दिन ही संचालित होती थी। अब रायपुर एयरपोर्ट से राजा भोज एयरपोर्ट तक रोज उड़ान होने के बाद यात्रा आसान हो जाएगी और लोगों को यात्रा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडिगो की यह फ्लाइट डेढ़ घंटे की यात्रा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंच जाएंगे।
जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले सर्वाधिक घरेलू उड़ान का संचालन करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो अपनी फ्लाइट्स की संचालन अवधि, गंतव्य बढ़ाने के साथ नए सेक्टरों में फ्लाइट संचालन करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में भोपाल के बीच रविवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होने वाली फ्लाइट को नियमित किया जाएगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ वासियों के बीच काफी पुराने पारिवारिक संबंध हैं।
ये भी पढ़ें: पुलिस विभाग में बंपर भर्ती… कॉन्स्टेबल के इतने पदों के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं आवदेन, ऐसे होगा चयन
बता दें कि त्योहार में अभी समय है, लेकिन कुछ शहरों से रायपुर पहुंचने का फ्लाइट किराया आसमान छूने लगा है। बेंगलुरु से रायपुर का फेयर 24 घंटे में 13 से 18 हजार तक पहुंच गया है। कोलकाता से रायपुर के सफर के लिए 11 हजार से 18 हजार तक खर्च करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अन्य शहरों से रायपुर आने वाले यात्रियों को भी टिकट में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
इसके अलावा इंडिगो ने 21 सिंतबर से भोपाल से अहमदाबाद के लिए भी नई डेली मॉर्निंग फ्लाइट शुरू कर रही है। शुक्रवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही फ्लाइट्स की बुकिंग करीब 80 प्रतिशत से ऊपर हो चुकी थी। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 6-ई 7302 सुबह 9:40 सुबह भोपाल से छूटेगी और सुबह ही 11:10 रायपुर पहुंचेगी। वहीं, 6-ई 7581 भोपाल-अहमदाबाद सुबह 8:30 सुबह-10:00 पहुंचेगी।


































