JANJGIR NEWS. जांजगीर में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद खुद की भी नस काट ली। जिसके बाद पति—पत्नी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, जांजगीर के वार्ड नंबर 20 में शारदा मंगलम के पीछे किराए के घर में रहने वाले पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद फिर पति ने भी खुद की नस भी काट ली। इस घटना से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं गम्भीर हालत में पति का इलाज जारी है।
दरअसल, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के जगदीश देवांगन, अपनी पत्नी गायत्री के साथ वार्ड 20 में शारदा मंगलम के पीछे किराए के घर में रह रहा था। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर पति अक्सर विवाद करता था। आज फिर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद फिर पति ने खुद की नस भी काट ली।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। पत्नी के सिर और गले में गम्भीर चोट थीं पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं गम्भीर पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से पति पत्नी के रिश्तों को लेकर शहर में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।




































