JANJGIR/ SAKTI NEWS. 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने 5 दोस्तों के मिलकर छात्रा का अपहरण किया था। इसके बाद आरोपी ने ओडिशा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा पुलिस ने जांजगीर और वाड्रफनगर में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चारधाम से पहले केदारनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बैन! जानिए इस विधायक ने क्यों की ऐसी मांग
सक्ती में 12 वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्तों के मिलकर छात्रा का अपहरण किया था। इसके बाद आरोपी ने ओडिशा ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। वहीं छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
10 साल साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान, इस फिल्म में भूमि के साथ आएंगे नजर
वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे, पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य आरोपी हुलाश साहू ने दुष्कर्म किया था इसके पहले उसने 5 साथियों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया था।
सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण, CM साय बोले- धर्म आधारित आरक्षण संविधान विरोधी
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म
जांजगीर-चाम्पा की नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं दूसरी घटना में वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
बता दें कि जांजगीर-चाम्पा की नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपी अजय सूर्यवंशी, सारागांव क्षेत्र के अफरीद गांव का रहने वाला है। दरअसल, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
दर्द कम करने की जगह लगा दिया गर्भपात का इंजेक्शन! बिलासपुर SIMS की बड़ी लापरवाही पर मचा बवाल
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अजय सूर्यवंशी नाबालिग लड़की को हरियाणा तरफ लेकर गया था। कुछ दिन रहने के बाद वापस अफरीद आ गया। इधर, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी अजय सूर्यवंशी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
होली खेलने के बाद नहाते समय महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने 7 युवकों को दबोचा, 9 की तलाश जारी
नाबालिग का अपहरण कर 15 दिनों तक दुष्कर्म
वहीं वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है, आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया था और लगातार 15 दिनों तक पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा, परिजनों ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में घटना की शिकायत लिखाई थी।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और नाबालिग को उसके परिजनों को सूपुर्द किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।