AAJ KA RASHIFAL. 6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लगेगी। आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 12 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, CM साय ने ली उच्च स्तरीय बैठक
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको मन की शांति बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विशेष तौर पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करना है। पैसे कमाने के लिए आज आपके सामने कई रास्ते आ सकते हैं। आपको खुद पर भरोसा रखना है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिताएं।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने कुलदेवता को लाल सिंदूर जरूर चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अगर आप अपने काम को लेकर काफी समय से निराश महसूस कर रहे हैं, तो आपको आज अपने ऊपर ध्यान देने और नई रणनीति बनाने की जरूरत है। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। पेशेवर जीवन में रचनात्मक कार्य करने का प्रयास जरूरी है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए गुरुवार को तेल का इस्तेमाल करने से बचें।
आज की सलाह: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका स्वभाव आपको किसी मुश्किल परेशानी में डाल सकता है। अप्रत्याशित धन प्राप्त होने की संभावना है। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र चुनौती भरा रह सकता है। सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य के लिए भगवान गणेश या भगवान विष्णु का दर्शन करें और दीया जलाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला
खाकी: द बंगाल की नेटफ्लिक्स में आ गई रिलीज डेट, अब बॉस और बंबा दा की सुनेंगे दहाड़
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। घर पर वित्तीय चुनौतियां आपको निराश कर सकती हैं। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है। रोमांटिक शाम बिताने का प्रयास करें। भाग्य के सितारे आपके फेवर में हैं।
आज की सलाह: पारिवारिक बंधन को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा
सीडी कांड में 7 साल बाद भूपेश बघेल बरी, कहा-मुकदमे का कोई आधार ही नहीं, पूर्व CM ने कहा-सत्यमेव जयते
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचना है। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। तनाव लेने से बचें। आर्थिक स्थिति आपके फेवर में नहीं रहेगी। जिसकी वजह से आप उदास भी हो सकते हैं। अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ भावुक बातचीत करने से बचें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए साधु-संतों या शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को दान जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पीला
पूर्व सांसद के नाती हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझी, आइये जानते हैं क्या था मामला?
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप काम के बीच मौज-मस्ती और आराम करने का भी प्रयास करें। नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। वित्तीय चिंता आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए व्यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। साथी आपके नए विचारों का समर्थन करेंगे।
आज की सलाह: शराब का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह मंगल के नकारात्मक प्रभावों को बढ़ाता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद
बजट पर CM साय की प्रतिक्रिया….वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करता यह बजट
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वित्तीय स्थिति को देखते हुए आप लंबी अवधि के लिए शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आप काफी समय से विचार कर रहे थे। निजी रिश्तों को भरपूर समय देने का प्रयास करें। आज आपके नए काम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे। इसलिए हताश होने से बचें।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में मजबूती के लिए भगवान गणेश को ध्रुव घास चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):
आप आज नकारात्मक विचारों को अपने अंदर हावी न होने दें। नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दान-पुण्य करने से मन की शांति और संतुष्टि मिलेगी। बेवजह खर्च पर ध्यान रखें। निवेश का प्लान बनेगा। रोमांस आपके दिन में अतिरिक्त खुशियां लाएगा। जीवनसाथी आज आपको खुश रखने के लिए कोई खास प्रयास करेगा।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि के लिए आज आप हनुमान मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: कत्थई
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज आपको कॉफी नहीं पीना है। क्योंकि इसका सेवन आपके दिल पर दबाव डाल सकता है। पैसे उधार देने से बचें। बचपन की यादें ताजा होंगी। फोन या टीवी पर आज आपका काफी समय व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी को आज गिफ्ट देने का प्रयास करें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर आज चालीसा का पाठ करें। स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपकी ऊर्जा का स्तर पहले की अपेक्षा काफी ऊंचा रहेगा। व्यापारियों और व्यवसायियों को सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। कड़ी मेहनत करने का प्रयास करें। खाली समय को काम पर लगाएं। कोई नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: कुत्तों को रोटी खिलाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको दिन का भरपूर लाभ मिलेगा। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खर्च पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों या जीवनसाथी की वजह से आपको तनाव हो सकता है। आज रोमांस भरा दिन बीतेगा। प्रेमी को समय देने का प्रयास जरूरी है।
आज की सलाह: वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए दान करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान से बचने के लिए आपको कुछ रणनीति तैयार करने की जरूरत है। प्रेम जीवन को खास बनाने के लिए साथ में यात्रा करें। वैवाहिक जीवन आपका काफी अच्छा गुजरेगा।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ समय बिताएं, आर्थिक समृद्धि के लिए गरीबों की मदद करें।
भाग्यशाली रंग: नीला