DURG NEWS. नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच ठगड़ा डैम से अवैध मुरूम खुदाई और परिवहन का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। निगम में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है । भाजपा का आरोप है कि पिछले पांच साल में नगर निगम की शहरी सरकार ने लापरवाही और भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दीं। है। 16 करोड़ रुपये की लागत से ठगड़ा डैम में सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य शहर के प्रमुख आकर्षण स्थल को निखार कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करना था। इस परियोजना पर काम शुरू भी किया गया, लेकिन जिस कार्य को एक वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए था, उसे पूरा करने में निगम को पूरे चार साल लग गए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल, AAP-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन मार सकता है बाजी
महापौर धीरज बाकलीवाल पर इस परियोजना में भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगे हैं। आरोप है कि उनके कार्यकाल में ठगड़ा डैम सौंदर्यीकरण का काम अपने खास लोगों को दिलाने का प्रबंध किया गया, जिससे विकास कार्य में देरी होने के साथ-साथ, सार्वजनिक धन का दुरुपयोग भी हुआ। डैम की मुरम निकालकर बिल्डर्स से अपनी जेबें भरी जो सीधे तौर पर महापौर धीरज बाकलीवाल से जुड़े हुए थे। नियमानुसार, सरकार को मुरूम खुदाई और परिवहन से मिलने वाले राजस्व का उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकार में बैठे नेताओं और अधिकारियों ने इसे अपनी निजी संपत्ति बनाने का जरिया बना लिया।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान, CM योगी संग लिया नौका विहार का आनंद
भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस से जुड़े प्रभावशाली कालोनाइजरों को नगर निगम के अधिकारियों का सीधा संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते ठगड़ा डैम से अवैध रूप से मुरूम निकाला गया और निजी कॉलोनियों में बेचा गया। भाजपा ने कहा कि यह मामला कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का एक और काला अध्याय है। विपक्षी नेताओं का मानना है कि नगर निगम प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से जनता के भरोसे को धोखा दिया है, क्योंकि समय पर काम पूरा न होने से न केवल परियोजना की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
भाजपा ने बनाया चुनावी मुद्दा
विपक्षी दल इस मुद्दे को आगामी नगर निगम चुनाव का एक निर्णायक मुद्दा बना रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी करते हुए कहा, “जब तक भ्रष्टाचार की जड़ें जड़ से उखाड़ नहीं ली जाती, तब तक जनता को विकास की सही सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। कांग्रेस सरकार ने ठगड़ा डैम परियोजना में अपने करीबी लोगों को काम दिला कर सार्वजनिक धन का लूट किया है।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि यदि सत्ता में बदलाव हुआ तो ऐसी भ्रष्टाचार की घटनाओं की सख्त जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजेगी और अवैध रूप से निकाली गई मुरूम की भरपाई कर शहर के विकास कार्यों को गति देगी।
शहरवासियों में भारी आक्रोश
दुर्ग के आम नागरिक भी इस मामले पर बेहद नाराज हैं। कई लोगों का कहना है कि इस परियोजना में हुई देरी और भ्रष्टाचार ने शहर के विकास को ठेस पहुंचाई है। आगामी नगर निगम चुनाव में यह मुद्दा निश्चित रूप से चर्चा में रहेगा और जनता यह तय करेगी कि क्या वे ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बदलाव के पक्ष में अपनी मतदान शक्ति का प्रयोग करेंगे।
चुनाव में डाल सकता है बड़ा असर
ठगड़ा डैम से जुड़ा यह मामला अब चुनावी मुद्दा बन चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नगर निगम चुनाव में यह घोटाला बड़ा असर डाल सकता है और कांग्रेस को जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। चुनावी मंचों से लेकर जनता के बीच यह बहस का विषय बना हुआ है कि शहर का पैसा किसकी जेब में गया और किसने विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया।
Mile stone Academy Bhilai
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता कांग्रेस की सफाई को स्वीकार करती है या भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आगामी चुनाव परिणाम यह तय करेंगे कि जनता किसे अपना सच्चा हितैषी मानती है।