NEW DELHI NEWS. भारतीय रेल लगातार खाली पदों को भर रहा है। इसी क्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 32438 पदों के लिए इस बार दसवीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड मुंबई और दिल्ली जोन में पदों की संख्या अधिक है। बिलासपुर में 1337 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

जानकारी के मुताबिक पहले ग्रुप-डी के तहत तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई पास होना जरूरी था। लेकिन यह अनिवार्यता हटाई गई। अब इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या आईटीआई या एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट है। दसवीं पास योग्यता होने से माना जा रहा है कि इस बार इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आएंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कल, महापौर प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर

इसी तरह एग्जाम फीस जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 500 रुपए है। परीक्षा में शामिल होने पर इनमें से 400 रुपए वापस हो जाएंगे। पीडब्ल्यूबीडी, महिला और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस होगी। भर्ती के सबसे पहले कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में परीक्षा होगी। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। इसमें विज्ञान से 25 अंक, गणित से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स से 20 यानी कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: फौजी गैंग के दो सदस्य अंबिकापुर से गिरफ्तार, कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर की थी 10 लाख वसूली

लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। सीबीटी मोड की परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा और अंतिम में मेडिकल होगा। ग्रुप डी की इस भर्ती में मुंबई और दिल्ली रेलवे में ज्यादा पद है। मुंबई (वेस्टर्न रेलवे) 4672 और मुंबई (सेंट्रल रेलवे) के तहत 3244 पद है।
ये भी पढ़ें: देश जहाँ समलैंगिकों को मिलती है मौत की सजा, चौराहे में खड़ा कर मारे जाते हैं पत्थर

इसी तरह बिलासपुर 1337, जयपुर 1433, हुबली 503, जबलपुर 1614, भुवनेश्वर 964, नई दिल्ली 4785, चेन्नई 2694, गोरखपुर 1370, गुवाहाटी 2048, कोलकाता (साउथ ईस्टर्न रेलवे)1044, कोलकाता (ईस्टर्न रेलवे) 1817, हाजीपुर 1251, प्रयागराज 2020 और सिकंदराबाद रेलवे भर्ती के तहत 1642 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।



































