KORBA NEWS. कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 SECL कर्मचारियों मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है।
जानकारी के मुताबिक मरने वालों की पहचान गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड के रूप में हुई है। हादसे के दौरान कार के नीचे दब गए थे। गणेश कुसमुंडा SECL में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, यह दोनों बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति के साथ कार पर सवार होकर शनिवार सुबह कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: 30 दिन बार भी Pushpa 2 की चल रही आंधी, इस रिकॉर्ड से बस इतनी दूर…जानिए कलेक्शन
इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि, कार कई बार पलटी खा गई, जिससे एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकला गया। तत्काल 108 के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव… रायपुर में इन तारीखों को होगी आरक्षण की प्रक्रिया, पंच से अध्यक्ष पदों के लिए चलेगी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट, सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने
वहीं, मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकाला। पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।