RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में ठगों के नए तरीकों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, ठगों के लिए खाते की व्यवस्था करने, उनके पैसों को मैनेज करने और विदेशी मुद्रा में रुपए एक्सचेंज करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा का झांसा देकर 1.39 करोड़ रुपए ठग लिए। पुलिस को तीनों के खातों की जांच के दौरान एक करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। इसमें देवभोग का मैकेनिकल इंजीनियर अरुण सिन्हा भी है, जो क्रिप्टो करेंसी, यूएसडी और अन्य विदेशी मुद्रा में पैसा एक्सचेंज करने का काम करता है। वह ज्यादा पैसा कंबोडिया समेत अन्य देशों में भेजता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के कारोबारी नवीन कुमार को शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफा देने का झांसा देकर 1.39 करोड़ की ठगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने देवभोग के अरुण सिन्हा को गिरफ्तार किया। वह टेलीग्राम के माध्यम से ठगों के संपर्क में आया। फिर ठगी के पैसों को एक्सचेंज कर विदेश भेजने लगा। उसने अब तक 50 लाख रुपए क्रिप्टो और डॉलर में एक्सचेंज कर भेजा है। इसके लिए उसको मोटा कमीशन मिला है।
ये भी पढ़ें: संसद में काली जैकेट पहनकर विरोध कर रहे विपक्षी सांसद, संभल और अडानी मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

इसके बाद पुलिस ने ठगों के लिए खातों की व्यवस्था करने वाले पंजाब लुधियाना के गुरप्रीत सिंह और बिलासपुर कमल किशोर नेताम को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत ठगों को खाता बेचता था। उसने आर्थिक रुप से कमजोर लोगों का खाता खुलवाया और उसे बेच दिया। इसी तरह कमल किशोर ठगों के पैसों को निकालकर दूसरे खाते में जमा करता था।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने कहा सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों को छूट देना गलत





































