RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस दिवाली खुशियां लेकर आने वाली है। सरकारी कर्मचारियों को समय से पहले वेतन दिया जाएगा। दीपावली को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। अक्टूबर की सैलरी इसी माह 28 तारीख को देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए (DA) में 4% बढ़ोतरी कर दी है। उनका डीए अब 46% से 50% हो गया है। साथ ही कर्मचारियों एरियर्स भी मिलेगा। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों केंद्र के सामान ही वेतन मिलेगा। ऐसे में दिवाली से पहले यह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने अब दिवाली से पहले ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है