MUMBAI NEWS. आज टाटा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। रतन टाटा के देहांत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में है वो यह है कि टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन कौन होगा। किसके हाथों में सौपी जायेगी टाटा ट्रस्ट्स की कमान। इसमें सबसे पहला नाम जो लिया रहा है वो है नोएल टाटा का ऐसा माना जा रहा है कि उनको टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया जा सकता है। वहीं इस रेस में दिवंगत रतन टाटा के बेहद खास और करीबियों में शामिल मेहली मिस्त्री भी शामिल हैं । टाटा साम्राज्य का मुखिया होने वाला अगला चेयरमैन होगा।
ये भी पढ़ेंः रतन टाटा ने 100 देशों तक फैलाया टाटा समूह का कारोबार
टाटा की कमान किसे मिलेगी
टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन अगर नोएल टाटा बनते हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि मेहली मिस्त्री को टाटा ट्रस्ट्स का स्थाई ट्रस्टी बनाया जा सकता है। बता दें, मेहली मिस्त्री उस एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य हैं जो टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज को देखती है। इसके साथ ही वो मेहर पलोनजी ग्रुप (Meher Pallonji Group) के डायरेक्टर भी है। नोएल टाटा की हाल के वर्षों में टाटा ट्रस्ट के कामकाज में भूमिका बढ़ गई थी। वो फिलहाल टाटा ट्रस्ट्स के अंदर आने वाले सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ये ट्रस्ट टाटा समूह की परोपकार(DONATION) से जुड़ी गतिविधियों का प्रबंधन करती है। इसके अलावा टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की मैजोरिटी होल्डिंग है।
ये भी पढ़ेंः RATAN TATA : जानिए उद्योगपति बनने का सफर, इसलिए नहीं की शादी, एक अजीब शौक भी था
रतन टाटा के करीबी थे मेहली मिस्त्री
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस मिस्त्री के चचेरे भाई मेहली मिस्त्री साल 2000 से ही रतन टाटा के बेहद करीबी रहें हैं। वो काफी समय से ट्रस्ट के कामकाज में भूमिका महत्वपूर्ण निभा रहें हैं। बता दें, जब सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाने की कवायद चल रही थी तो मेहली मिस्त्री ने तब रतन टाटा का साथ दिया था। मेहली मिस्त्री को अक्टूबर 2022 में दो बड़े टाटा ट्रस्ट सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया था। टाटा संस में इन ट्रस्ट की 52 फीसदी हिस्सेदारी है और सभी ट्रस्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी है।