DURG. छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे तस्करों के साथ मिलकर मवेशियों की तस्करी कराता था। जेल जाने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सोमवार को आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः आंध्रप्रदेश के 3 IPS सस्पेंड, इस एक्ट्रेस से शोषण के आरोप में कार्रवाई…जानें पूरा मामला
जानकरी के अनुसार 10 सिंतबर को पाटन के फुंडा गांव स्थित एक फार्म हाउस में उनकी टीम ने दबिश दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से ट्रक में भरे और फार्म हाउस में बंधे हुए 46 मवेशियों का रेस्क्यू किया था। जांच करने पर पता चला कि गौ तस्करी का मुख्य आरोपी संजयगिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर भरा गया था।
इसके बाद मध्य प्रदेश के कटनी कत्लखाना भेजा जाता जा रहा था। पुलिस ने जब संजय का सीडीआर खंगाला तो पता चला कि पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे लगातार उसके संपर्क में था। पुलिस ने जब फार्महाउस में रेड मारी तो डिलेश्वर पठारे ने संजय को फोन करके इसकी जानकारी दे दी थी। इसलिए वो गाड़ी और मवेशी छोड़कर वहां से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। सिपाही के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।