NEW DELHI. भारत में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है और उसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बेंगलुरु में बीईएमएल में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल डेढ़ से दो माह में शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सर्विस में तीन महीने के बाद आ जाएगी। वंदे भारत स्लीपर की खास बात है की यह 160 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस पूरी ट्रेन में AC 3 के 11 कोच रहेंगे, जिसमें 611 सीट मिलेगी। इसी तरह AC 2 क्लास में 04 कोच होंगे, जिसमें 188 सीट मिलेगी । इस ट्रेन में फस्ट क्लास का एक कोच होगा, जिसमें 24 सीटें होगी। इस तरह इस पूरी वंदे भारत स्लीपर में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें 823 यात्री सफर कर सकेंगे ।
स्वदेशी तकनीक से होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण
वंदे भारत चेयर कार की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा
इस ट्रेन में USB चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।