RAIPUR. रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस गोलीकांड के मुख्य शूटर सागर (25) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर का साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 आरोपितों को पंजाब और झारखंड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने अमन साहू गैंग के सदस्य अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जो झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ है।
जांच में खुलासा हुआ है कि अमनदीप ने शूटरों के लिए बाइक और पैसों की व्यवस्था की थी। दरअसल, घटना 13 जुलाई को हुई थी, जब दिनदहाड़े पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर गोली चलाई गई थी। पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड का मकसद झारखंड में 810 करोड़ रुपये के रोड कांट्रैक्ट से जुड़ी रंगदारी की वसूली बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: भारत बंद का देशभर में असर…पटना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज; छत्तीसगढ़ में मामूली असर, जानें दूसरे राज्यों का हाल
इससे पहले अमन साहू गैंग के पंजाब से अमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमनदीप का झारखंड के अमन साहू गैंग से भी कनेक्शन है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हैंडलर अमनदीप ने ही शूटरों के लिए बाइक और पैसों का इंतजाम किया था। 13 जुलाई को दिन दहाड़े पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर बाइक सवार शूटरों ने फायरिंग की था। पीआरए ग्रुप ने रोड निर्झामाण के लिए झारखंड में 810 करोड़ का ठेका लिया है. उसकी रंगदारी वसूलने की लिए गोली कांड करवाया गया था।
ये भी पढ़ें: CG में नई व्यवस्था…अब UG फर्स्ट ईयर की कापियों का नहीं होगा रीवैल, पुराने नंबरों से होना होगा संतुष्ट
ये है पूरा मामला
तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर 13 जुलाई को करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो शूटरों ने दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग की। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई। घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की। वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक JH 01 DL 4692 को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों राज्यों से अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।