NEW DELHI. देशभर में तेज बारिश हो रही है। इससे घर के कपड़े सूखने में बड़ी समस्या आ रही है। इससे निजात पाने के लिए बाजार में एक डिवाइस आया है, जो मिनटों में कपड़े सुखा देगा। थोड़ी सी बारिश आने से ही कपड़े सुखाना एक चुनौती बन जाती है। इस स्थिति में आपके लिए पोर्टेबल क्लोथ ड्रायर काम का सौदा बन सकता है। मिनटों में कपड़े सुखाने के लिए पोर्टेबल ड्रायर ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।
विनोद कांबली की हालत खराब, ठीक से चल भी नहीं पा रहे, सचिन के दोस्त का देखिए वीडियो वायरल
हर बरसात के मौसम में अगर घर से बाहर भी जा रहे हैं, तब भी ये डिवाइस काम का साबित होगा। इनका साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है, जिसके कारण इन्हें कहीं भी लेना जाना बहुत आसान होता है। ट्रिप पर कपड़े सुखाने की परेशानी इस डिवाइस के होने से बिल्कुल खत्म हो सकती है। पोर्टेबल हेयर ड्रायर मिनटों में ही कपड़े सुखा देते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए भी ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता है।
220V इलेक्ट्रिक पोर्टेबल कॉम्पैक्ट लॉन्ड्री ड्रायर अमेजन से खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इसकी कीमत 58 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 3,799 रुपये है। ग्राहक इसे ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। इसकी कपड़े सुखाने की क्षमता 5KG है। इसमें थर्मास्टाटिक टेक्नोलॉजी इंटेलिजेंट कंट्रोल मिलता है।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के क्लाइमैक्स सीन को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख को ही होगी ग्रैंड रिलीज
यह पोर्टेबल मिनी क्लॉथ ड्रायर भी अमेजन पर मिल रहा है। इसे 3,645 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें ABS प्लास्टिक और नायलॉन मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जूते, मोजे या घर की छोटी चीजों को सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर भी EMI का विकल्प ग्राहकों के लिए मौजूद है।