NEW DELHI. रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन भारत का नहीं, बल्कि रूस का फाल्कन 10 था।इसने भारत के गया से रूस के ज़ुकोवस्की के लिए उड़ान भरी थी। इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 6 लोग सवार थे, सभी लोग लापता हैं।

इससे पहले MoCA और DGCA ने बताया कि अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है। शुरुआती जानकारी देते हुए अफगानिस्तान की मीडिया ने जानकारी दी थी कि यह एक भारतीय विमान है। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था और यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान था। DGCA अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विमान शनिवार (20 जनवरी) रात को टकरा गया था।
शुरुआत में विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं की गई थी। हलांकि आशंका जताई जा रही थी कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन विदेशी है। अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने बताया कि विमान उत्तरी बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

इस नाम से रजिस्टर्ड विमान अफगानिस्तान में क्रैश
अफगानिस्तान में जिस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही थी, वो फाल्कन 10 है. वो रूस के नागरिक विमान से स्टेट रजिस्टर है. प्लेन अफगानिस्तान के ऊपर गायब हो गया था. वो भारत के गया से ज़ुकोवस्की (रूस) के लिए उड़ान भर रहा था. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन एक चार्टर प्लेन थी. इस बात की जानकारी रूसी एविएशन ने दी. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक लापता फाल्कन 10 प्लेन में 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 क्रू सदस्य और 2 यात्री थे.




































