INDORE. साल 2024 मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए मकर राशि के जातिक मांगलिक आयोजनों में जरूर शामिल हों, लेकिन खानपान पर सचेत रहने की जरूरत है। सबसे बड़ी खुशखबरी ये हो सकती है कि मकर राशि के जातकों का पुराना कर्ज माफ होने की संभावना है। इंदौर के जानेमाने ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास बता रहें कि कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024।

वर्ष 2024 में मंगल सूर्य की युति तथा मंगल की राशि में गुरु का रहना इस वर्ष भारत के लिए उन्नति के अवसर को उत्पन्न कर रहा है। इसके साथ ही भारतीय सभ्यता जैसे – सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल तथा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नए आयाम को लाकर क्रियान्वयन की क्षमता को बढ़ा रहा है। यह वर्ष सभी के लिए अच्छा रहने वाला है तथा आर्थिक रूप से मजबूती आएगी तथा सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। इसी परिदृश्य में प्रत्येक राशि वालों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष कागजों का ध्यान रखना जरूरी है। जमीन से संबंधित प्रत्येक कागज की प्रति बढ़ाना लाभकारी रहेगा। निजी कार्यों के लिए लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से मांगलिक आयोजनों में जाना ठीक है परंतु देखभाल कर ही भोजन करना उचित रहेगा।
आपका कोई पुराना कर्ज माफ हो सकता है एवं सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा सकती। आर्थिक मामलों में आपको कर्ज लेना पड़ सकता है तथा शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। फलों से संबंधित खेती आपको लाभ पहुंचा सकती है तथा कंद मूल से संबंधित खेती भी लाभकारी रहेगी। आपके लिए अप्रैल, सितंबर और अक्टूबर लाभकारी रहेंगे।
शिव चालीसा का पाठ करें। शुभांक 1




































