RAJNANDGAON. डोंगरगांव कृषि उपज मंडी में रविवार 1अक्टूबर को जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री नरेंद्रचार्य महाराज का आगमन होने जा रहा है। इस दौरान महाराज द्वारा लोगों की समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
जगदगुरू नरेंद्रचार्य जी महाराज एक आत्म साक्षात्कारी सदगुरु है। इन्होंने लोगों को जीवन जीने का सही अर्थ बताया है। शास्त्रों में कहा गया है की कलयुग में भगवान सदगुरु रूप में रहते है।
शास्त्र कहते है की भगवान आपको आशीर्वाद दे सकते है, परंतु गुरु आपको मोक्ष प्रदान करेंगे। जो भगवान नही दे सकते, वह गुरु दे सकते है।
जगदगुरु लोगों को अपने व्यस्थ जीवन में 10 मिनिट भक्ति के लिए निकालने की प्रेरणा देते है जिससे जीवन का उद्धार होगा। इनके द्वारा 1लाख से ज्यादा लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवाई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में जगदगुरू नरेंद्रचार्य संस्थान की तरफ से 42 बड़ी एंबुलेंस हाइवे पर तैनात रहती है। कोई दुर्घटना होने पर यह एम्बुलेंस घायल लोगों को निशुल्क अस्पताल पहुंचती है।
साथ ही संस्थान द्वारा जूनियर कॉलेज तक के गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसमें हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु पुरोहित का डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता और कपड़े भी संस्थान की तरफ से ही मिलते है।
आपको बता दें कुछ सालों पहले महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बड़ी संख्या में भक्तों और शिष्यों ने मिलकर घरों से मिट्टी हटाने में अपनी सहायता दी थी। इस प्रकार से जगदगुरू श्री की प्रेरणा लाखों करोड़ों लोगों का जीवन बदल रही है।