RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा सहित अन्य पार्टियों के नेताओं का दौरा जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार दिनों में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा होने वाला है।

इस महीने 30 सितंबर को पीएम मोदी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन में शामिल होने बिलासपुर आयेंगे। वही इसके अगले तीन दिन बाद 3 अक्टूबर को दोबारा जगदलपुर आएंगे। आपको बता दें भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन 28 सितंबर को तय किया गया था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 30 सितंबर को किया जाएगा।

इसके पहले पीएम मोदी जुलाई माह की 07 तारीख को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बदलबो बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो का नारा दिया छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का दौरा लगा हुआ है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूरा जोर लगा रही है।







































