RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने शेष है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल अपने जित की तैयारी में जुट गए है। इस बीच भाजपा ने अपने 22 विधानसभा के प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है। बता दें हाल ही में भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था, जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने केशकाल विधानसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा ने केशकाल विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के तौर पर रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम को चयनित किया है। आईएएस टेकाम को चुनाव लड़ाने का ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिया है। वहीं कार्यकर्ताओं से टेकाम को भारी बहुमत से जीताने की अपील की है।
पहले कर चुकी 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
बता दें हाल ही में भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही प्रदेश में चुनावी गर्मी बढ़ गई। वहीं शुक्रवार को भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केशकाल विधानसभा के लिए 22 नंबर के प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी है। बता दें केशकाल विधानसभा से नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
आईएएस टेकाम से जुड़ी कुछ अहम बातें
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केशकाल विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए गए रिटायर आईएएस नीलकंठ टेकाम ने हाल ही में भाजपा में प्रवेश लिया है। इनका जन्म कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में हुआ। वहीं ये छात्र जीवन से बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय रहे है।
रिटायर आईएएस नीलकंठ कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। वे 1987-88 में छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने लगे वहीं वे कांकेर महाविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।