KANKER. कांकेर जिले के पखांजूर से हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने सास–ससुर पर हमला किया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वही ससुर की मौत हो गई।
दरसल, दीपक बनछाड़ नाम के व्यक्ति की बीवी घर से भाग गई थी। पति इस बात से बहुत नाराज था और सोमवार को वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा।
अपने ससुराल में घुसकर गुस्साए दीपक ने सास–ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से सास गंभीर रूप से घायल हो गई वही ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दसरू राम कंवर प्रधान आरक्षक बांदे से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक बनछाड़ पखांजूर थाना क्षेत्र के स्ट्रीट पीवी 118 का निवासी है। कुछ दिनों पहले उसे अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला जिसके बाद उसकी पत्नी एक लड़के के साथ भाग गई।
इस बात से दीपक बहुत नाराज था। गुस्से से तिलमिलाया दीपक अपने सास ससुर के घर पहुंचा और बीवी के भाग जाने का सारा गुस्सा सास–ससुर को चाकू मार कर उन पर उतार दिया।