DURG. दुर्ग जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां आरोपी ने पहले तो अपनी जमीन और उस पर बने मकान के नाम पर बैंक से लोन लिया, इसके बाद बैंक ने उस संपत्ति को बंधक बना रखा था। इसके बाद आरोपी ने बिना लोन चुकाए बैंक द्वारा बंधक बनाए संपत्ति को 21 लाख रुपये में बेच दिया। जब खरीदने वाले ने रजिस्ट्री करने कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगा। खरीददार ने जब पता लगाया तो उसे पता चला कि उस संपत्ति को बैंक ने लोन चुकाने तक बंधक बना के रखा है इसलिए रजिस्ट्री हो ही नहीं सकती है। जब तक उस संपत्ति के नाम पर लिया गया लोन न चूका दिया जाए।
मामला दुर्ग जिला के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। यहां EWS 511 वैशाली नगर निवासी 32 वर्षीय नैन्सी यादव ने लिखित शिकायत वैशाली नगर थाना में दर्ज कराई थी कि आरोपी सर्वजीत सिंह ने बैंक द्वारा बंधक रखी गई संपत्ति को उसे 05 मार्च 2022 को 21 लाख रूपए में बेचा है। इसके बाद अब वह रजिस्ट्री करने से इंकार कर रहा है। उसके साथ सर्वजीत सिंह ने धोखाधड़ी की है।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जूट गई। साथ ही पुलिस ने आरोपी सर्वजीत सिंह की तलाश करना शुरू कर दिया। इसके बाद आज EWS 512 के सामने वैशाली नगर निवासी 61 वर्षीय सर्वजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर भेज दिया गया है।