RAIGARH. आर.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का किया गया था। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ के शुभम सिंह ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें से शुभम सिंह ने 07 अंको के साथ परचम लहराया है। इस दौरान रायगढ़ ASP गायत्री सिंह उपस्थित रहीं।
इनकी हुई जीत
वहीं अंडर कैटेगरी में भी पुरुस्कार दिया गया जिसमें अंडर 7 ने प्रथम आरुष सिन्हा, अंडर 9 में प्रथम स्थान अनिरुधि अनंत, द्वितीय स्थान अवध बिहारी, अंडर 11 में प्रथम प्रांजल बिस्वाल, द्वितीय स्थान में आयुष यादव, अंडर 13 में प्रथम स्थान श्रीहन बेहरा, द्वितीय स्थान चैतन्य वर्मा ने प्राप्त किया इसके अतिरिक्त बेस्ट सक्ति में प्रथम स्थान कोमल कुमार पटेल एवम द्वितीय विजय साहू, बेस्ट वेटरन विधान चक्रवर्ती, बेस्ट अनरेटेड जितेंद्र सोनकर ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
यह रहे कार्यकर्म में शामिल
इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि ASP रायगढ़ गायत्री सिंह विशिष्ट अतिथि चिरंजन पटेल, सी.एस.चंद्रा, सोहित राम राठौर, निरंजन यादव, महेंद्र केवट, हरीश दुबे एवम सीनियर नेशनल ऑर्बिटर आलोक क्षत्रि ने विजेता, उपविजेता एवम समस्त कैटेगरी से एवम समस्त कैटेगरी के विजेताओं एवम भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवम मेडल देकर सम्मानित किया। ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान ऋषित अग्रवाल, तृतीय स्थान पर अनुभव पटेल, चतुर्थ स्थान रूपेश मिश्रा, पंचम स्थान ईश्वर नेताम, छठवां स्थान गगन साहू, सातवां स्थान रोहित रजाक, आठवां स्थान संदीप मिश्रा, नवां स्थान नीचरेन गुरुंग, व दसवां स्थान दिव्यांश अग्रवाल ने प्राप्त किया।