DURG. अगर आप में ड्रॉइंग, पेटिंग की प्रतिभा है तो आपके लिए गुड न्यूज है। आपको अपनी इस प्रतिभा को यूनिक और नए ढंग से बना कर आप हजारों रुपए का प्राइज जीत सकते है। दरअसल दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा डिस्ट्रिक्ट का लोगो सुझाने आमंत्रित किया जा रहा है। इतना ही नहीं डिस्ट्रिक्ट टैग लाइन के लिए भी प्रतिस्पर्धा हो रही है। इसे भी आप सुझाकर हजारों रुपए का पुरस्कार राशि जीत सकते है।

जिला प्रशासन द्वारा डिस्ट्रिक्ट लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट लोगो सुझाकर स्पर्धा 75 हजार रुपए की नकद राशि जीतने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट टैग लाइन की भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें डिस्ट्रिक्ट टैग लाइन सुझाकर प्रतिभागी 25 हजार रुपए की राशि जीत सकते हैं। इसे 21 अप्रैल तक durgcompetitions@gmail.com में स्वयं के पहचान पत्र के साथ मेल कर सकते हैं। आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा इसमें मेल कर सकते है। इसके बाद आई हुई प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को चयनित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों ही प्रतियोगिता के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। मिनिमलिस्ट डिजाइन होना चाहिए। इसके साथ ही दुर्ग की पहचान को रेखांकित और उल्लेखित कर छत्तीसगढ़ी तत्वों को प्रमुखता से शामिल किया जाए। इसके अलवा हिन्दी या अंग्रेजी में हो सकता है।



































