RAIGARH. महाराष्ट्र में सड़क हादसे का कहर जारी है। ताजा मामला प्रदेश के रायगढ़ जिले का है। आज यहां महाराष्ट्र से रायगढ़ आने वाली बस हादसे का शिकार हो गई हैI बताया जा रहा है कि इस हादसे में 07 लोगों की मौत हो गई है, वहीं इस हादसे में 25 से अधिक घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल लिया हैं, वहीं सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए रायगढ़ एसपी ने बताया कि बस खाई में कैसे गिरी यह अब तक पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों ने जब लोगों की चीख सुनी तब उनके द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस बल तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद शिंगरोबा मंदिर के पास बस खाई में जा गिरी।