BHILAI. छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गई हैं। सभी नेता अपने भाषणों के माध्यम से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, खुद को सही और विपक्षी नेताओं को गलत बताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं।इन सब बातों के बीच जनता किस नेता को कर रही है पसंद, और किसे नकारने का बना लिया है मन। इसका जवाब गोलमोल न देते हुए, आम जनता तक सीधा सच पहुंचाने के उद्देश्य से तीरंदाज शुरू कर रहा है अपने यूट्यूब चैनल tirandaj पर तीरंदाज पोल। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों के तीखे सवालों पर सीधा जनता का लिया जाएगा, पक्ष ताकि जनता का इस चुनाव में किस ओर है झुकाव इस बात का पता चल सके। जवाबों को नही घुमाया जा सकेगा अब गोल, क्योंकि सवालों को सीधे पूछेगा तीरंदाज पोल
14 मार्च 2023 को हुए tirandaj_poll में हमारा सवाल था कि 2023 विधानसभा चुनाव में आप भिलाई नगर विधानसभा से किसे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं ? जिसके विकल्प A) देवेन्द्र यादव, B) बदरुद्दीन कुरैशी, C) एनके बंछोर, D) अन्य थे।इस पोल का नतीजा 16 मार्च 2023 को सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव को सबसे अधिक 70% वोट मिले हैं। इसी के साथ तीरंदाज पोल में यह स्पष्ट हो गया है कि भिलाई नगर विधानसभा से जनता अपने वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में देखना चाहती है। इस पोल में विकल्प में पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी और कांग्रेस के चर्चित नाम एनके बंछोर को भी शामिल किया गया था। लेकिन बड़ा नाम होते हुए भी बदरुद्दीन कुरैशी, देवेंद्र यादव को टक्कर नही दे पाए।
देखिए tirandaj_poll के नतीजे
तीरंदाज पोल में जनता के आये वोट के अनुसार देवेंद्र यादव को सबसे अधिक 70% वोट मिले तो वहीं बदरुद्दीन कुरैशी और एनके बंछोर को जनता ने एक तरह से सिरे से नकार दिया। इन दोनों ही उम्मीदवारों से अधिक वोट जनता ने अन्य को दिया। दरअसल बदरुद्दीन कुरैशी को कुल 11 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं एनके बंछोर को महज 5 % वोट जनता ने दिया। इन दोनों से अधिक वोट तीरंदाज पोल में अन्य उम्मीदवार के लिए पड़े हैं। अन्य के विकल्प में कूल 14% वोट पड़े हैं। तीरंदाज पोल की रिपोर्ट मे सामने आये प्रतिशत के अनुसार जनता अपने वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव को ही अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देखना चाहती है। 70% वोट ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र यादव के अलावा और किसी नाम को नही देखना चाहती है।