BHILAI. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के द्वारा प्रदेश भर का भ्रमण कर रहे है। सीएम जिलों के अलग-अलग विकासखंड क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से सीधे मिल रहे है, संवाद कर रहे है और आम जनों की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री आज से अपने गृह दुर्ग जिले में भेंट-मुलाकात शुरू करने जा रहे है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत साजा विधानसभा क्षेत्र में बोरी में आयोजित कार्यक्रम में आएंगे। यहां वे करीब 44 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें कुल 11 विभागों से 29 कार्य हैं, जिसका भूमिपूजन की लागत 33 करोड़ है। जबकि लोकार्पण के 43 कार्य हैं, जिनकी लागत 11 करोड़ रुपए है।

इन कार्यों में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) कार्यालय के पांच कार्य है, जिसमें भूमिपूजन की लागत दो करोड़ 18 लाख रुपए है, जबकि लोकार्पण के छह कार्यों के लिए जिनकी लागत पांच करोड़ 69 लाख रुपए हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के तीन कार्य का भूमिपूजन करेंगे, जिसकी लागत चार करोड़ 65 लाख रुपए है। जल संसाधन विभाग के दो कार्य का भूमिपूजन की लागत करीब सात करोड़ रुपए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 11 कामों के लिए भूमिपूजन की लागत 12 करोड़ रुपए है। धमधा में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्य के लिए 50 लाख और लोकार्पण के नौ कार्य के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 64 लाख रुपए से होने वाले दो कार्य का भूमिपूजन होगा।

जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12:05 से 01:30 बजे तक दुर्ग जिले के ग्राम बोरी में रहेंगे। यहां से 01:35 को निकलकर बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा के ग्राम ठेलका जाएंगे। यहां 02:30 से 03:55 तक भेंट-मुलाकात करेंगे। यहां से वे शाम में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे।






































