TIRANDAJ.COM . इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IOCL के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत हो चुकी है, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2023 तय की गई है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1760 पदों पर भर्ती निकाली । वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

यह होगी उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसमें एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 35 फीसदी की छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।







































