RAIPUR. छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पांच उप चुनाव हो चुके है। हाल ही में हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार को जारी हुए, जिसमें कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। इसी तरह से चार अन्य विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ही जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा के शासन के बाद 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी।
साल 2019 में भाजपा का हुआ था सूपड़ा साफ
सरकार बनने के बाद ही यहां सबसे पहले साल 2019 में दंतेवाडा विधानसभा के लिए उप चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने जीत हासिल की थी। देवती कर्मा ने भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 11 हजार तीन सौ 31 मतों से हराया। इस हार के साथ ही 12 विधानसभा वाले बस्तर संभाग में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की एकमात्र दंतेवाडा सीट पर भाजपा को जीत मिली थी।

चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव
इसके बाद यहां बस्तर की चित्रकोट विधानसभा में उप चुनाव हुआ। यहां के विधायक दीपक बैज के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा के लिए उप चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने जीत हासिल किया था।
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8
मरवाही विधानसभा उप चुनाव
मरवाही के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां वर्ष 2020 में विधानसभा के लिए उप चुनाव हुआ था। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी केके.ध्रुव ने बाजी मारी थी।
खैरागढ़ उप चुनाव
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में वहां के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां कुछ महीने पहले हुए उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जीत हासिल की थी। जीत के बाद सरकार ने खैरागढ़ को राजनांदगांव से अलग जिला बना दिया था।
भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव
कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर से विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां पांच दिसंबर को इसके लिए वोटिंग हुई और आज परिणाम जारी हुए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत हासिल की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में लगातार पांचवें उप चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है।
Assembly by-elections in Chhattisgarh, Assembly elections in Chhattisgarh, Bhanupratappur assembly elections, Bhanupratappur by-elections, Chhattisgarh by-election, Chitrakot Assembly Election, Chitrakot By-Election, Congress has been winning by-elections continuously since the formation of Congress government in Chhattisgarh, Congress won fifth by-election in Chhattisgarh, Dantewada Assembly Election, Dantewada By-Election, Khairagarh Assembly Election, Khairagarh by-election, Marwahi assembly elections, Marwahi by-elections